सीएमओ की लापरवाही के कारण वेतन को भटकते नपा बैराड़ के कर्मचारी ।
सीएमओ की लापरवाही के कारण वेतन को भटकते नपा बैराड़ के कर्मचारी।
कर्मचारियों का दीपावली का त्यौहार फीका मनता नजर आ रहा है।
शिवपुरी, बैराड़ ब्यूरो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप कर्मचारी को दीपावली से पूर्व वेतन उपलब्ध कराने की बात कह रहे हैं, लेकिन बैराड़ नगर पंचायत में कर्मचारी अपने ही सीएमओ की लापरवाही पूर्ण रवैये के कारण वेतन का वितरण नहीं हो पा रहे हैं इसलिए सभी कर्मचारियों की दीपावली फिक मनती नजर आ रही हैं।
कर्मचारियों ने बताया कि नगर पंचायत बैराड़ के सीएमओ मधु श्रीवास्तव के जवायण करने से लेकर आज तक उन्होंने पंचायत में कोई भी कार्य नहीं किया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी आईडी तक नहीं बन पाई क्योंकि इस कारण हम सभी कर्मचारियों की दीपावली का त्यौहार फीका मनता नजर आ रहे हैं।] क्योंकि त्यौहार के समय में जिले भर के शासकीय कार्यालय सभी का वेतन वितरण हो चुके हैं, लेकिन बैराड़ नगर पंचायत में आज भी कर्मचारी अपनी वेतन न मिलने के कारण परेशान हो गए हैं। सभी कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की मंशा के अनुरूप सीएमओ कार्य नहीं कर रहे हैं और कर्मचारियों को परेशान किए गए हैं। जिलाधीश शिवपुरी से कर्मचारियों ने मांग की हैं कि दीपावली से पूर्व सभी कर्मचारियों को वेतन दिलाई जाए जिससे हमारे परिवार में भी खुशी का माहौल बन सके।

कोई टिप्पणी नहीं