Breaking News

शिवपुरी विधानसभा के ग्राम ख्यावदाकला की बेटी जल्द ही अपना प्रदर्शन देगी भारतीय टीम में

शिवपुरी विधानसभा के ग्राम ख्यावदाकला की बेटी जल्द ही अपना प्रदर्शन देगी भारतीय टीम में 

राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया शिवपुरी की नीरू ने

खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने नीरू को दी बधाई एवं की उज्जवल भविष्य की कामना




शिवपुरी ब्यूरो। प्रदेश की  कैबिनेट मंत्री एवं शिवपुरी विधायक श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से खेलों में  प्रदेश के बाद  देश में  अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। इसी कड़ी में शिवपुरी विधानसभा के छोटे से गांव  ख्यावदाकला कि किसान बेटी ने  सीनियर राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब जल्द ही इस शूटिग प्रतियोगिता भारतीय टीम में नीरू अपने शूटिंग का प्रदर्शन दिखाएगी। वहीं हाशांगाबाद की  मनीषा कीर ने  द्वितीय स्थान  सीनियर ट्रैक  इवेंट  अर्जित  किया है। नीरू ने  ट्रायल में बहुत अच्छा  प्रदर्शन किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मध्य प्रदेश शूटिंग एकेडमी मैं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही शिवपुरी जिले की ख्यावदा कला की किसान सुरेश कुमार की पुत्री नीरू सिंह शूटिंग प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ  प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त कर शिवपुरी जिले का नाम रोशन किया है और अब वह जल्द ही भारती टीम में अपना अच्छा प्रदर्शन कर शिवपुरी जिले का नाम रोशन तो करेगी ही साथ ही भारतीय टीम में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। खेल मंत्री  यशोधरा सिंधिया ने नीरू को बधाई देते हुए  उसके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।

कोई टिप्पणी नहीं