Breaking News

समर्पण दिवस को ही रन्नौद मंडल ने किया समर्पण निधि में लक्ष्य प्राप्त

समर्पण दिवस को ही रन्नौद मंडल ने किया समर्पण निधि में लक्ष्य प्राप्त 



शिवपुरी ब्यूरो। भाजपा समर्पण दिवस के रूप में वर्षानुवर्ष मनाती हैं समर्पण दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ता समर्पण निधि के रूप में राशि संकलित करते हैं भाजपा प्रदेश कार्यालय के द्वारा प्रत्येक जिले के लिए प्रथक-प्रथक लक्ष्य निर्धारित किया हैं। इसी परिपेक्ष में प्रत्येक जिले के सभी मंडल स्तर पर लक्ष्य प्रदान किया जाता है। इस वर्ष समर्पण निधि के संकलन 11 फरवरी से 28 फरवरी तक शिवपुरी जिले के संपूर्ण मंडलों से समर्पण निधि संकलन किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। जिलाध्यक्ष राजू बाथम द्वारा रन्नौद मंडल के मंडल अध्यक्ष अवध बौहरे समर्पण निधि के मंडल प्रभारी विपिन खेमरिया, वीरेन्द्र यादव, साथ में जमना प्रसाद कुशवाह, रघुवीर धाकड़, निक्की बौहरे, डब्बू अंकल, राजेश धाकड़, व अन्य सभी कार्यकर्ताओं का आभार किया के साथ ही उन्होंने समर्पण राशि देने वाले सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं