Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिवपुरी में मैराथन दौड़ कल 8 मार्च को

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिवपुरी में मैराथन दौड़ कल 8 मार्च को

खिलाडिय़ों को पुरुकृत करेंगी खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया



शिवपुरी ब्यूरो। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश में 08 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फिट इंडिया कैम्पेन के तहत मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बालिका एवं महिलाऐं लेंगी। मिनी मैराथन दौड़ कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल और खेल विभाग, महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है। फिट इंडिया मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन 8 मार्च को प्रात: 7.00 बजे पोलोग्रौंड से प्रारंभ होकर, अस्पताल चौराहा, कन्या हाई स्कूल कोर्ट रोड, माधव चौक से गुरूद्वारा चौक, राजेश्वरी रोड होते हुए पोर ग्राउंड पर सम्पन्न की जाएगी। जिसमें लगभग 500 बालिका / महिला प्रतिभागियों के भाग लेंगी। इस अवसर पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ,, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.पी. वर्मा, अपर कलेक्टर रंजीत सिंह बलौदिया सहित अन्य प्रशासनिक विभागों के अधिकारी और कर्मचारीगण सहित जिला क्रीडा अधिकारी, खेल संघों के पदाधिकारी और वरिष्ठ खिलाडी उपस्थित रहेंगे। संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी एम.के. धौलपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 08 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बालिका / महिलाओं की मिनी मैराथन दौड का आयोजन और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इंदौर और ग्वालियर संभाग की महिला खिलाडियों की टी -20 क्रिकेट मैच की आयोजन प्रात: 9.00 बजे माधवराव सिंधिया , जिला खेल परिसर शिवपुरी में किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं