महिलाओं में अपने कर्म की ध्वनि शब्दों से अधिक होती है: प्रियंका शर्मा जनसम्पर्क अधिकारी
महिलाओं में अपने कर्म की ध्वनि शब्दों से अधिक होती है: प्रियंका शर्मा जनसम्पर्क अधिकारी
महिलायें अपने अधिकारों के प्रति अब जागरूक हैं: रागिनी त्रिवेदी परियोजना अधिकारी
महिला दिवस पर शहर के जैक एन जिल स्कूल में किया गया महिलाओं का सम्मान समारोह
शिवपुरी ब्यूरो। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के जैक एन जिल स्कूल में महिलाओं के सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जनसंपर्क अधिकारी प्रियंका शर्मा ने कहा कि कर्म की ध्वनि शब्दों से अधिक होती है। महिलाओं ने अपने कर्म से समाज में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर यह साबित किया है कि किसी भी क्षेत्र में वे पुरुषों से कम नहीं है। जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी रागिनी त्रिवेदी ने कहा कि महिला महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूक हुई हैं और अपने हक के लिए प्रभावपूर्ण ढंग से लड़ाई लड़ती हैं। पुलिस डायल १०० प्रभारी प्रियंका मिश्रा ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की शिकायत दर्ज करने के लिए पृथक से महिला डेस्क की स्थापना की गई है। इस महिला डेस्क में महिला पुलिस अधिकारी रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं निसंकोच होकर महिला डेस्क में आकर उनके साथ घटित हिंसा या अपराध की रिपोर्ट दर्ज करा सकती हैं। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या प्राची शर्मा ने महिलाओं के सम्मान में कुछ पंक्तियां सुनाते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बाल कल्याण समिति की सदस्य शोभा पुरोहित, सुगंधा शर्मा, डॉ. खुशी खांन, यातायात की सुबेदार नीतू अवस्थी, प्रियंका घोष, समाजसेवी एकता शर्मा, दीपा शर्मा एवं विद्यालय की महिला स्टाफ मनीषा रावत, प्राची शर्मा, पूनम संधू, काजल सिसौदिया, अंकिता झा, रूकमणी, ज्योति भार्गव, कृतिका जैन, काजल दुबे, वंशिका दुबे, अंजली कुशवाह, अंजू भार्गव, समीक्षा जैन, भक्ति, रूपम सिंह, नेहा गुप्ता सहित समस्त महिलाओं का संस्था की ओर पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम जैक एन जिल स्कूल के संचालक जाहर सिंह रावत द्वारा आयोजित किया गया वहीं अंत में कार्यक्रम का आभार व्यक्त रेडियन्ट कॉलेज के संचालक शाहिद खांन द्वारा किया गया व कार्यक्रम का संचालन प्राचार्या पूनम संघू द्वारा किया गया । इस अवसर पर पटेल संस के संचालक भूपेन्द्र सिंह रावत, समाजसेवी आशुतोष शर्मा, समाजसेवी अवधेश शिवहरे, पत्रकार लालू शर्मा, किरण कुमार शर्मा एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
समाजसेवी भूपेन्द्र सिंह रावत का मनाया गया जन्म दिवस
पटेल एण्ड संस पडोरा के संचालक एवं आईएमसी के चेयरमेन भूपेन्द्र सिंह रावत इस अवसर पर जन्म दिवस भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री रावत ने केक काटा इस अवसर पर उपस्थित लोगों द्वारा उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और जन्म दिवस की बधाईयां दी।

कोई टिप्पणी नहीं