Breaking News

कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया के विश्वसनीय शिवम दुबे बनें भाजपा नगर मंडल में उपाध्यक्ष

कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया के विश्वसनीय शिवम दुबे बनें भाजपा नगर मंडल में उपाध्यक्ष 

युवा नेता रीतेश जैन बनें महामंत्री 




शिवपुरी ब्यूरो। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी एवं पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार द्वारा अपनी बहूप्रतिक्षित कार्यकारिणी आखिरकार घोषित कर दी। कार्र्यकारिणी घोषित होते ही दोनों मंडलों के कार्यकर्ता सुबह 10 बजे सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पर एकत्रित हुए और ढोल नगाड़े और आतिशबाजी चलाकर अम्मा महाराज अमर रहे एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया के जिंदावाद के गगनभेदी नारे लगाकर मिठाईयां बांटी गई एवं दोनों मंडल के समस्त पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर नवनियुक्त समस्त पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाईयां दी। इस अवसर पर शिवपुरी नगर मंडल में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के लाड़ले शिवम दुबे को नगर मंडल की नवीन कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं। शिवम दुबे लगातार भाजपा में सक्रिय बने रहने का उन्हें यह तोफा दिया गया हैं। वहीं शिवम के बनने से उनके ईष्ट मित्रों सहित पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाईयां एवं शुभकामनायें दी हैं। वहीं महामंत्री पद पर युवा नेता रीतेश जैन के मनोनीत होने पर श्री जैन को उनके मित्रों सहित अनेक लोगों बधाईयां और शुभकामनायें दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं