Breaking News

शिवपुरी जिले में अभी तक 335.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शिवपुरी जिले में अभी तक 335.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शिवपुरी, 06 अगस्त 2020/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2020 से अभीतक 335.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 378.2 मि.मी. वर्षा हुई है।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1049.16 मि.मी. वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 282.60 मि.मी., बैराड़ में 389 मि.मी., पोहरी में 263 मि.मी., नरवर में 467 मि.मी., करैरा में 436.4 मि.मी., पिछोर में 161.4 मि.मी., कोलारस में 362 मि.मी., बदरवास में 407.50 मि.मी. एवं खनियांधाना में 253 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं