Breaking News

खेल मैदान में बना मंदिर, खाली जगह में उगाई उड़दी

खेल मैदान में बना मंदिर, खाली जगह में उगाई उड़दी

दो सरपंचों ने मिलकर भी पूरी नहीं करा पाए पत्थर की बाउण्ड्री बाल

4 लाख रूपए की राशि खर्च होने के बाद नहीं बना खेल मैदान,मामला कोलारस विधानसभा की ग्राम पंचायत खरई का 

शिवपुरी ब्यूरो। पंचायतीराज अधिनियम के तहत प्रदेश भर में पंचायत में शासन द्वारा बच्चों को मनोरंजन के साथ खेल-खेलने के लिए खेल मैदान तैयार कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कोलारस जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत खरई में फोर लाईन हाईवे पर कागजों में खेल मैदान पर 4 लाख रूपए की राशि खर्च करने के बाद आज जब उसका स्थल निरीक्षण पत्रकारों की टीम ने किया तो पता चला की खेल मैदान में मंदिर के साथ-साथ शेष बची जमीन पर उड़दी की खेती की जा रही हैं। सचिव व रोजगार सहायक को इतना भी डर नहीं हैं कि फोर लाईन हाईवे पर से प्रत्येक दिन अधिकारी इधर से उधर गुजरते हैं, लेकिन खेल मैदान की बाउड्री भी पत्थरों से दो सरपंचों के माध्यम से पूरी नहीं हो सकी हैं। इतना ही नहीं पंचायत में मस्टररॉल पूरा खेल मैदान बनाने में दर्जनों मजदूरों द्वारा मजदूरी करना बताया गया हैं। जबकि स्थानीय नागरिकों का कहना हैं कि सरपंच-सचिव से बार-बार कहने के बाद भी जब बाउड्री पूरी नहीं हो सकी तो हम लोगों ने धार्मिक मंदिर की जगह को सुरक्षित करने के लिए यह बाउड्री रखी गई हैं। लेकिन सचिव द्वारा खेल मैदान का दरबाजा पिलरों के माध्यम से बनबाकर उसमें लोहे का गेट डला हुआ हैं लेकिन दरबाजे प्लास्ट तक नहीं हो सका। जब सवाल यह खड़ा होता हैं की जनपद पंचायत के सब इंजीनियर ने इस खेल मैदान की राशि का भुगतान कैसे निकलवा दिया और कैसे बगैर देखे पास कर दिया।

वॉक्स:-

ऑन लाईन कर रहे हैं 33 मजदूर कार्य 

ग्राम पंचायत खरई में इन दिनों मनरेगा के तहत खेत तालाब बनाए जा रहे हैं। आज जब पता किया तो ऑन लाईन पंचायत दर्पण पर 33 मजदूर कार्य करते हुए दिखाए जा रहे हैं, लेकिन स्थल पर निरीक्षण करने पर एक भी मजदूर कार्य करते हुए नहीं पाया गया। इससे पंचायत की हकीकत का पता चलता हैं। जब इन मजदूरों के संबंध में सरपंच से लेकर सचिव व रोजगार सहायक से फोन पर चर्चा की तो कोई भी संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं मिल सका। 

वॉक्स:-

खेल मैदान पर अतिक्रमण पंचायत सचिव को नहीं पता 

बीच खेल मैदान में इन दिनों पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन द्वारा हेडपंप भी लगबाया गया इतना ही नहीं बीच मैदान में मंदिर का निर्माण कराया गया हैं जिसकी अभी भी छत तक नहीं डल सकी हैं। शेष खेल मैदान की जगह में फसल उगाई जा रही हैं। इस पूरे कार्य की जानकारी पंचायत सचिव को होने के बाद भी आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। अब देखना यह है कि जनपद पंचायत के अधिकारीद्वय इस ओर ध्यान देते हैं या फिर इसी तरह पूरे खेल मैदान की जगह पर अतिक्रमण हो जाएगा। 

इनका कहना हैं।

मेरे को इसके बारे कोई जानकारी नहीं हैं आपने मुझे बताया हैं मैं जाकर देखता हूं इस बारे में आप जनपद व जिला पंचायत सीईओ से पूछ सकते हैं। मैं पंचायत में जाकर देखता हूं। 

विनय शर्मा  पंचायत सचिव 


इनका कहना हैं। 

आपने मुझे बताया हैं मैं स्थल निरीक्षण करके उसकी जानकारी लेता हूं दोषी पंचायत सचिव के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। 

जयदेव शर्मा 

जनपद सीईओ कोलारस 

                    

कोई टिप्पणी नहीं