Breaking News

शिवपुरी में अम्मा महाराज की जयंती पर भाजपा नगर मंडल ने की सेवा

शिवपुरी में अम्मा महाराज की जयंती पर भाजपा नगर मंडल ने की सेवा




शिवपुरी। आज हम सब की प्रेरणा स्त्रोत एवं भाजपा की संस्थापक सदस्य कै. राजमाता विजय राजे सिंधिया की जन्म शताब्दी शहर में विभिन्न प्रकार के आयोजन कर मनाई गई। जिसमें सर्वप्रथम माधव चौक हनुमान मंदिर पर वृद्धजनों की सेवा कर भोजन वितरित किया गया एवं वृद्ध आश्रम मंगलम में फल एवं मिष्ठान वितरित किया गया तत्पश्चात न्यू ब्लॉक महल सराय बाथम मोहल्ला  फल वितरित किए गए, मनियर आदिवासी बस्ती में फल वितरण एवं बड़ोदी आदिवासी बस्ती में भी भोजन, फल एवं मिष्ठान वितरित किए वहीं करौंदी आदिवासी बस्ती में फल एवं मिष्ठान वितरित के साथ शहर के समस्त वार्डो में हर्षोल्लास से मनाया गया  अम्मा महाराज का जन्म जयंती समारोह में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता भानु दुबे, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष धनपाल यादव, हरिओम राठौर, के पी परमार, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा,
आनंद जैन, अशोक शिवहरे, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष गुड्डू परिहार, श्याम परिहार, जयदीप कुशवाह, कपिल भार्गव, शिवकुमार चौहान, प्रतीक शर्मा,आशीष जैन, श्याम लाल शाक्य, श्रीमती सरोज धाकड़, जसवंत रजक,राजेंद्र शिवहरे, कप्तान यादव, निर्देश गोयल, संजय राठौर, रितिक शिवहरे,प्रशांत राठौर, दुर्ग सिंह यादव, हरि ओझा,मोनू भार्गव, जीतू बाथम, गोपाल बाथम आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं