Breaking News

केन्द्र की योजना को प्रदेश में क्रियान्वित करने में सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह : यशोधरा राजे सिंधिया

केन्द्र की योजना को प्रदेश में क्रियान्वित करने में सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह : यशोधरा राजे सिंधिया 




शिवपुरी ब्यूरो। उपचुनाव में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के साथ उनके बेटे अक्षय भंसाली भी मैदान में हैं। गुरुवार को करैरा के बगेदरी ग्राम में यशोधरा राजे सिंधिया ने जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय स्तर पर जो भी योजना बनाई उसे राज्य-स्तर पर लागू करने और उसी के समानांतर राज्य की अपनी योजना बनाने में मध्यप्रदेश सबसे आगे रहता आया है। 

कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया आगे बोलते हुए कहा कि केन्द्र जो भी योजना बनाता है, उसे क्रियान्वित करने में शिवराज सिंह सबसे आगे रहते हैं। केन्द्र और राज्य के बीच तालमेल होने से ही राज्य का विकास होता है। इस बात को शिवराज सिंह ने अच्छी तरह समझा है। इसलिये हमे केंद्र की तरह प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार को स्थायी रखना है। जिससे जिले के साथ करैरा व पोहरी का विकास भी होता रहे। उन्होंने करैरा के ग्राम बगेदरी में जनसंपर्क किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फलों से तोल कर जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर शिवपुरी के भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमनी, शिवम दुबे, रामस्वरूप रावत, रीतेश जैन सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं