कोलारस की सनसनीखेज 18 लाख की लूट का हुआ खुलासा
कोलारस की सनसनीखेज 18 लाख की लूट का हुआ खुलासा
तीन आरोपियों सहित 11 लाख 26 हजार रूपए की राशि बरामद
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित कोलारस टीआई संजय मिश्रा की रही सराहनीय भूमिका
व्यापार मंडल देगा 51 हजार रूपए की राशि और करेंगा पुलिस टीम का सम्मान
शिवपुरी ब्यूरो। बीते दिनों कोलारस कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक के पास मिर्ची झोंककर बुलट पर सवार होकर आए लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों सहित लगभग 11 लाख 26 हजार रूपए की राशि पुलिस ने चार दिन में बरामद कर आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया हैं। उक्त बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेलन ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से पुलिस कन्ट्रोलरूम में पत्रकारों के समक्ष दी। यहां उल्लेखन करना होगा कि बीते दिनों कोलारस में दोपहर लगभग 01:20 बजे दाल मिल पर ले जाते समय दाल मिल संचालक के भतीजे की आंखो में मिर्ची झोंककर बदमाशों ने लूट घटना को अंजाम दिया था। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को लगी तो उन्होंने संपूर्ण जिले के थानों को पुलिस कण्ट्रोल रूम के माध्यम से अलर्ट कर नाकाबंदी कराई गईऔर जानकारियों को एकत्रित कर आरोपियों की पतारसी हेतु निर्देशित किया गया। घटनास्थल के साक्षियों से पूछताछ में आरोपियों में विशेष समुदाय का व्यक्ति शामिल होने की आशंका होने से अपराधियों के हुलिया एवं घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसायकल के संबंध में जानकारी के लिए थाना प्रभारी देहात निरी. सुनील खैमरिया एवं थाना प्रभारी सुरवाया उनि. दीप्ती तोमर को लगाया गया। साथ ही सायवर सहायता एवं आरोपियों की पतारसी हेतु सायवर व ए.डी टीम को भी निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा उक्त अपराध में आरोपियों की सूचना/गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था।
थाना प्रभारी रन्नौद अनिल रघुवंशी द्वारा सी.सी.टी.व्ही फुटेज की जानकारी एकत्रित की। थाना प्रभारी सुरवाया उनि. दीप्ती तोमर, थाना बैराड़ में पदस्थ उनि. अरविन्द चैहान एवं थाना प्रभारी कोलारस संजय मिश्रा को घटना के आरोपियों के संबंध में तीन संदिग्धों की जानकारी प्राप्त हुई संदिग्धों की पतारसी पर घर से गायब होना पाया गया, मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर घटना के तीन संदिग्धों का भेड़ फार्म के पास होने एवं शहर से भागने की तैयारी करने की सूचना पर घेराबंदी कर संदिग्धों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, उनसे पूछताछ पर उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया एवं चैथे आरोपी के संबंध में भी जानकारी दी है, जो फरार है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई राशि में से 11 लाख 26 हजार रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसायकल जप्त की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण कुमार भूरिया के सतत् मार्गदर्शन व एस.डी.ओ.पी कोलारस अमरनाथ वर्मा, एस.डी.ओ.पी शिवपुरी सुधीर सिंह कुशवाह के नेतृत्व में घटना का खुलासा शीघ्र संभव हो सका है।
पुलिस महानिरीक्षक ने स्थल निरीक्षण कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के दिए थें निर्देश
कोलारस लूटकाण्ड की जानकारी जैसे ही पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अविनाश शर्मा को लगी तो उन्होंने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर फरियादी से चर्चा कर कोलारस में बैंक व घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा आरोपियों की शीघ्र पतारसी हेतु निर्देशित किया था। गया साथ ही ईनाम वृद्धि के भी निर्देशित किया गया।
इन पुलिस कर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
आरोपियों की सुरागरसी में टी.आई देहात थाना सुनील खैमरिया, टी.आई कोलारस संजय मिश्रा, थाना प्रभारी सुरवाया दीप्ती तोमर, अरविंद चैहान की विशेष भूमिका रही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना कोलारस के उनि. पूरन शर्मा, सउनि. अरुण वर्मा, प्रआर रामकुमार सिंह तोमर, संतोष सिंह भदौरिया, नबलसिंह, आरक्षक गुरमीत, गजेन्द्र परिहार, प्रभजोत, नरेश दुबे, धु्रव दुबे, पुष्पेन्द्र रावत, देशराज राठौर, बलवीर, जितेन्द्र रायपुरिया, दीनू रघुवंशी, धर्मवीर, सायवर सेल एवं ए.डी टीम से उनि. मनीष जादौन, उनि. बृजमोहन रावत, सउनि. वासुदेव रावत, सउनि. प्रवीण त्रिवेदी, प्रआर देवेन्द्र सिंह, उस्मान खांन, आरक्षक चंद्रभान, विकास चैहान, जलज रावत, आलोक शर्मा, देवेन्द्र सेन, अनूप, की विशेष भूमिका रही। पुलिस महा निरीक्षक ग्वालियर जोन द्वारा पुलिस टीम को 30 हजार रुपये के नगद ईनाम से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।
व्यापार मंडल ने 51 हजार रूपए की राशि सहित पुलिस टीम का करेंग सम्मान: राकेश जैन आमोल
व्यापार मंडल के महामंत्री राकेश जैन आमोल ने पुलिस कन्ट्रोल रूम में समस्त पत्रकारों के समक्ष पुलिस कर्मियों के सम्मान व नगद 51 हजार रूपए राशि देने की बात कहीं वहीं उन्होंने आगे कहा कि पुलिस कर्मियों हमेशा नागरिक आलोचना करते हैं, उनके अच्छे कार्य की सराहना भी होना जरूरी हैं। व्यापार मंडल समस्त पुलिस कर्मियों द्वारा इतनी बड़ी लूट का चार दिन के अंदर खुलासा करने पर हम उनके आभारी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि 51 हजार रूपए की राशि दी जाएगी जिसका उपयोग कोलारस कस्बे में सीसीटीव्ही कैमरों के रूप में किया जाएगा उक्त बात पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेलन ने कहीं। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा के क्षेत्र में व्यापार मंडल और भी राशि का सहयोग कर अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीव्ही कैमरे लगाने की बात कहीं हैं।

कोई टिप्पणी नहीं