Breaking News

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी में किया कृषि उपज मंडी पिपरसमां का लोकार्पण

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी में किया कृषि उपज मंडी पिपरसमां का लोकार्पण



शिवपुरी, 11 दिसम्बर 2020/ खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने दो दिवसीय शिवपुरी प्रवास के दौरान शुक्रवार को कई स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने शिवपुरी के पिपरसमां में स्थित नवीन कृषि उपज मंडी का लोकार्पण किया। यहां नवीन कृषि उपज मंडी बनने से किसानों का लाभ मिलेगा। 

उल्लेखनीय है कि पिपरसमां में 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में नवीन कृषि मंडी का निर्माण किया गया है। 15 करोड़ की लागत से निर्मित कृषि उपज मंडी का निर्माण कार्य वर्ष 2019-20 में  पूरा किया गया। शुक्रवार को मंत्री श्रीमती सिंधिया ने मंडी का लोकार्पण किया। 

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा, डीएफओ श्री ललित भारती, एसडीएम श्री अरविंद सिंह वाजपेई सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि का उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं