भाजपा एक विचारधारा है,जो राष्ट्रीय विकास, संगठन, चरित्र निर्माण करती हैं: पूर्व विधायक प्रहलाद भारती
भाजपा एक विचारधारा है,जो राष्ट्रीय विकास, संगठन, चरित्र निर्माण करती हैं: पूर्व विधायक प्रहलाद भारती
दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, नवनियुक्त पदाधिकारीयों को पढ़ाया भाजपा की नीतियों का पाठ
भाजपा ग्रामीण मंडल शिवपुरी का वर्ग प्रशिक्षण ग्राम पंचायत राजश्री में प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन ।
शिवपुरी ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ग्राम रायश्री में आयोजित किया गया जिसमें शिविर का निरीक्षण किया व नवर्निवाचित टीम को बधाई दी। पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा है,जो राष्ट्रीय विकास, संगठन, चरित्र निर्माण व समाज के प्रति अपने दायित्व को लेकर राजनीति के क्षेत्र में कार्य करती है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति सेवा भावना तथा राष्ट्र का विकास किसी भी राजनैतिक दल का मुख्य एजेंडा होना चाहिए, जिस पर केवल भाजपा ही खरी उतरती है।
भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी आज भाजपा ग्रामीण मंडल शिवपुरी का वर्ग प्रशिक्षण राजश्री में द्वतिय दिवस का प्रशिक्षण संपन्न हुआ जिसमें 5 सत्र आयोजित किए गए जिसमें प्रथम सत्र में पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। दूसरे सत्र आशुतोष शर्मा ने वक्ता के रूप में भाजपा के इतिहास एवं विकास विषय पर विस्तार पर प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी। और तृतीय सत्र के मुख्य वक्ता मुकेश सिंह चौहान जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा ने हमारा विचार परिवार विषय पर चर्चा की। और चतुर्थ सत्र गणेश धाकड़ ने सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग करने के संबंध में अवगत कराया। वहीं पांचवे सत्र में रामूबिंदल ने पिछले छ: साल में हुए अंत्योदयी प्रयत्न के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष जितेन्द्र रावत ने किया। वहीं मंच का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता व भाजपा नेतागण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं