राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 17 से 19 जनवरी तक
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 17 से 19 जनवरी तक
शिवपुरी, 04 जनवरी 2021/ प्रदेश के सभी जिलों में 17 से 19 जनवरी तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा। अभियान के तहत जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चो को सूचीबद्व कर “दो बूंद जिदंगी की” यानि पल्स पोलियो खुराक दी जाएगी। शिवपुरी जिले में भी यह अभियान चलाया जाएगा जिसमें बच्चों को चिन्हित कर पोलियो की खुराक दी जाएगी।
इस अभियान की सूक्ष्म कार्ययोजना निर्माण, प्रशिक्षण, अंतर्राविभागीय समन्वय, जिला टास्क फोर्स की बैठक, वृहत प्रचार-प्रसार, प्रिन्टिंग, अभियान के लिए अन्य गतिविधियों के सफल संचालन के लिए अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किये गये हैं।

कोई टिप्पणी नहीं