अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता दूसरे दिन गुना को झांसी ने हराया
अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता दूसरे दिन गुना को झांसी ने हराया
शहर के पोलोग्राउण्ड में चल रही हैं तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कल
शिवपुरी ब्यूरो। शहर के मध्य पोलोग्राउण्ड मैदान पर जय भारत हॉकी क्लब द्वारा अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे शिवपुरी, श्योपुर, गुना, ग्वालियर व कोटा, हरियाणा व कानपुर की टीमों को आमंत्रित किया गया है। इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्दयेश्य खेल से खिलाडीयों को जोडना और जिले में हॉकी की गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मांझी समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मांझी (राजू ) विशिष्ट अथिति निर्मल राठौर और खेल युवा कल्याण विभाग से गीता लखेरा और अजय बाथम पत्रकार नेपाल बघेल उपस्थित रहे।
जय भारत हॉकी क्लब से अर्चना केवट सोनिया खटीक मनोज राठौर दीपक राठौर नकुल राठौर एवं हॉकी प्रेमी उपस्थित रहे। आज पहला मैच शिवपुरी और झाँसी के बीच खेला गया जिसमे शिवपुरी ने झांसी को 7-5 से हराया वहीं दूसरे दिन झांसी और गुना के वीच मैंच खेला गया जिसमें झांसी ने टीम विजेता रही सभी अथितियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का संचालन गिरीश मिश्रा मामा के द्वारा किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में अंपायर मनोज राठौर और नकुल राठौर थे। इस अवसर पर दुसरे दिन मंचासीन लोगों में फास्ट ट्रेक फिजिकल अकेडमी के संचालक प्रदीप रावत, लालू शर्मा, राजेन्द्र राठौर, श्यामलाल शाक्य, राजकुमार शर्मा उपस्थित रहे। वहीं हॉकी कोच सोनिया खटीक, सहित सहयोग कर्ताओं में अर्चना मांझी, मनोज राठौर, पवन शाक्य, अपशान मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं