Breaking News

मिनी मैराथन में सैकड़ों बालिकाओं और महिलाओं ने लिया भाग

मिनी मैराथन में सैकड़ों बालिकाओं और महिलाओं ने लिया भाग




शिवपुरी, 08 मार्च 2021/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन  किया गया। जिसमें सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं ने  भाग लिया।

इस मौके पर कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी. वर्मा, हाॅकी खिलाड़ी एवं द्रोणाचार्य, अर्जुन पुरूस्कार से सम्मानित श्री राजेन्दर सिंह, अकादमी मुख्य प्रषिक्षक हाॅकी, सहायक कलेक्टर काजल जावला, संचालनालय से पधारे सहायक संचालक श्री विकास खराड़कर साथ थे। मिनी मैराथन के दौरान दौड़ में शामिल बालिकाओं को शपथ भी दिलाई गई।

मिनी मैराथन दौड़ प्रातः 7.30 बजे पोलोग्राउण्ड से प्रारंभ होकर, अस्पताल चौराहा, कन्या हाई स्कूल, कोर्ट रोड, माधवचौक से गुरूद्वारा चौक, राजेश्वरी रोड होते हुए पोलो ग्राउण्ड पर सम्पन्न की गई।


कोई टिप्पणी नहीं