शिवपुरी में भाजपा ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया
शिवपुरी में भाजपा ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया
तात्याटोपे समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया
शिवपुरी, 12 मार्च 2021/ प्रदेश भर में आज आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने भोपाल में शौर्य स्मारक मे शुभारंभ किया
भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम के नेतृत्व में आजाद हिंद फौजद के कर्नल ढिल्लन के समाधि स्थल पर पहुंचकर 75 दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद किया और पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया इस अवसर पर भाजपा ग्रमीण मण्डल के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
वहीं शिवपुरी में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम एवं भाजपा नेताओं ने तात्या टोपे समाधि स्थल पर पहुंचकर अमर शहीद तात्या टोपे का स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं दीप प्रज्वलित किए। इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भानू दुबे,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमनी,पुरानी शिवपुरी मण्डल के अध्यक्ष केपी परमार, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती,अशोक खडेलवाल, हेमंत ओझा,राजकुमार खटीक, नवाब सिंह, दिनेश रावत,जितेन्द्र रावत, तरूण अग्रवाल, संदीप वशिष्ठ, कपिल भार्गव, सतीश भार्गव, मंगल सेंगर, अजीत ठाकुर, शिव शंकर सोनी, शिवम दुबे, प्रशांत राठौर, सतीष बथाम, शयमलाल शाक्य, जसवंत राजक, आशुतोष शर्मा, ऋषभ जैन, दीपक कुशवाह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं