Breaking News

लायंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

लायंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

अध्यक्ष विनोद शर्मा तो सचिव बने सुधाशु अग्रवाल 




शिवपुरी ब्यूरो। लायंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल की नवीन कार्यकारिणी का गठन बीते रोज जूम एप पर आयोजित की गई एक बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शिवपुरी के पदाधिकारियों की घोषणा की हैं। 

जानकारी देते हुए बताया कि लायंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल की कार्यकारिणी की नामांकन समिति की बैठक  बीते रोज सम्पन्न हुई, जिसमें अध्यक्ष हेतु लायन विनोद शर्मा संचालक इनोवेटिव वर्ल्ड स्कूल, सचिव हेतु लायन सुधांशु भार्गव संचालक भार्गव ट्रेडिंग कंपनी एवम  कोषाध्यक्ष हेतु लायन शेंकी अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। इस वर्ष की प्रांतीय कार्यकारिणी में लायन भारत त्रिवेदी संचालक भारतीय विद्यालय को जोन चैयरमैन के पद पर नियुक्त किया गया है। सभी लायंस को उनकी इस उपलब्धि पर लायन अशोक ठाकुर पूर्व प्रांतपाल एवम मल्टीपल सचिव लायन शैलेंद्र गुप्ता लायन संजय गौतम लायन राजेंद्र अग्रवाल एवम लायन एस.उपाध्याय और क्लब के सभी सदस्यों ने बढ़ाई दी है। एवं नवीन वर्ष हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की है।

कोई टिप्पणी नहीं