पूरे जिले में आज 24 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान
पूरे जिले में आज 24 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान
शिवपुरी ब्यूरो- अंकुर अभियान के तहत पूरे जिले में वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में 24 जुलाई को जिले में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।
कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने गुरुवार को गूगल मीट के माध्यम से आयोजित बैठक में समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को अंकुर अभियान के संबंध में निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि अंकुर अभियान के तहत वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाना है। इसके तहत सभी को वायुदूत ऐप डाउनलोड करना है। एप पर रजिस्ट्रेशन करके पौधा लगाकर फोटो अपलोड करना है। प्रथम फोटो अपलोड करने के 30 दिवस के बाद पौधे का दूसरा फोटो अपलोड करना है।
इस अभियान में सभी अधिकारियों और उनके अधीनस्थ स्टाफ की सक्रिय भूमिका होनी चाहिए। सभी अधिकारी कर्मचारी वृक्षारोपण करें। अपने कार्यालय, घर एवं आसपास स्थान पर वृक्षारोपण करें। बैठक में कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों को दिए गए लक्ष्य की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए।

कोई टिप्पणी नहीं