Breaking News

शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल पहुंचे बदरवास भ्रमण पर, फसल सर्वे का लिया जायजा

शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल पहुंचे बदरवास भ्रमण पर, फसल सर्वे का लिया जायजा



शिवपुरी, 24 अगस्त 2021/ कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह मंगलवार को बदरवास भ्रमण पर निकले। उन्होंने बदरवास के ग्राम पंचायत तिलातीली में फसल सर्वे का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, एसडीएम कोलारस गणेश जायसवाल, तहसीलदार जनपद सीईओ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने गांव में पहुंचकर खेतों का जायजा लिया और उन्होंने किसानों से और गांव के सरपंच से भी चर्चा की। साथ ही मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि सर्वे कार्य सही ढंग से होना चाहिए। किसान परेशान ना हो, अभी सर्वे किया जा रहा है। किसानों को बाढ़ आपदा के कारण हुई क्षति का मुआवजा दिया जाएगा। शासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन की टीम लगातार काम कर रही है। अभी सर्वे में सभी प्रभावित लोगों की जानकारी ली जाएगी और किसानों को राहत दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं