शिवपुरी में अभिभाषक संघ के चुनाव सम्पन्न
शिवपुरी में अभिभाषक संघ के चुनाव सम्पन्न
अध्यक्ष बनें शैलेंद्र समाधिया एवं उपाध्यक्ष जितेंद्र सिकरवार, सचिव पंकज आहूजा वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर ओम प्रकाश भार्गव निर्वाचित
शिवपुरी ब्यूरो । आज अभिभाषक संघ शिवपुरी के चुनाव में कल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव न्यायालय परिसर में वोट डाले गए। मतदान के लिए पात्र 611 अभिभाषकों में से 563 ने मतदान किया। मतगणना आज सुबह 11 बजे न्यायालय परिसर में चुनाव अधिकारी दिलीप सिंह जादौन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी जनवेद सिंह दोहरे और रितेश निगम द्वारा प्रारंभ की गई , 11बजे से काउंटिंग शुरू हो गई थी। जिसके चलते देर शाम परिणाम आ गए है। जिसमें अभिभाषक संघ शिवपुरी की नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र समाधिया उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सिकरवार सचिव पंकज आहूजा और कोषाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश निर्वाचित घोषित किए गए! लाइब्रेरियन पद पर राजकुमार शाक्य पूर्व में ही निर्विरोध चयनित हुए हैं तथा सह सचिव पद पर तकनीकी खामियों के चलते पद खाली रहा है
आज की गई मतों की गणना में अध्यक्ष पद के लिए अभिभाषक शैलेंद्र समाधिया ने मजबूत बढ़त बनाते हुए 416 मत हासिल किए है। उनका मुकाबला सुरेश धाकड़ से था। जिसमें सुरेश धाकड को 137 मत हासिल हुए है। इस तरह से शैलेंद्र समाधिया ने सुरेश धाकड को 279 मतो से शिकस्त दी है।
इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए अभिभाषक उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए भी सीधा संघर्ष रहा! उपाध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र सिंह सिकरवार और राजीव शर्मा "रेलवे" के बीच सीधा मुकाबला रहा। जिसमें जितेन्द्र सिंह सिकरवार को 388 मत प्राप्त हुए वही राजीव शर्मा" रेलवे" को 128 मत प्राप्त हुए। इस तरह जितेन्द्र सिंह सिकरवार ने राजीव शर्मा को 260 मतों से हराया है। सचिव पद के लिए भरत ओझा और पंकज आहूजा आमने सामने थे जिसमें भरत ओझा को 216 मत तो पंकज आहुजा को 319 मत हासिल हुए है। इसके साथ पंकज आहुजा ने 103 की बढत बनाते हुए भरत ओझा को पटकनी दी है।
इसके साथ ही कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला त्रिकोणीय देखने को मिला। जिसमें कोषाध्यक्ष पद के लिए गोपाल व्यास, ओमप्रकाश भार्गव तथा संजय शर्मा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। जिसमें गोपाल व्यास को 203 मत प्राप्त हुए है। इसके साथ ही ओमप्रकाश भार्गव को 208 मत मिले है। साथ ही तीसरे नंबर पर संजय शर्मा 131 मत प्राप्त हुए है। जिसके साथ ही ओमप्रकाश भार्गव ने यहां कांटे की टक्कर के बीच मात्र 5 मतों से विजय हासिल की है।

कोई टिप्पणी नहीं