15 से 18 वर्ष के किशोर बालक, बालिकाओं को वैक्सीनेशन आज से शुरू
15 से 18 वर्ष के किशोर बालक, बालिकाओं को वैक्सीनेशन आज से शुरू
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के अपने बच्चों को वैक्सीन जरूर लगवाएं।
शिवपुरी ब्यूरो- आज तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ष के किशोर बालक, बालिकाओं को कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रारम्भ किया जा रहा है। इसके लिए जिले के समस्त विद्यालयों सरकारी, निजी, अनुदान प्राप्त विद्यालय, नवोदय विद्यालय, आर्मी स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय एवं एकलव्य पॉलिटेक्निक / आई.टी.आई. कॉलेज तथा अन्य शिक्षा संस्थान में 15 से 18 वर्ष के किशोर बालक, बालिकाओं को वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके लिए जिले में साढ़े 3 सौ से अधिक वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सभी नोडल अधिकारियों को भी उनके क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं। जिस प्रकार पूर्व में अभियान चलाकर वैक्सीनेशन किया गया है। उसी प्रकार 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर और किशोरी बालक बालिकाओं का भी वैक्सीनेशन अब शुरू किया जा रहा है। इस अभियान में भी सभी को सक्रिय होकर लगना है। अब फिर से कोविड के केस बढ़ रहे हैं। इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है। जिला स्तरीय विकासखंड स्तरीय एवं ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समूह भी इस अभियान से जुड़े और लोगों को जागरूक करें। इसके साथ ही सभी नागरिकों से अपील भी की है कि 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के अपने बच्चों को वैक्सीन जरूर लगवाएं। जिले में 350 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं। अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवाएं इसके लिए पूर्व में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या केंद्र पर जाकर भी ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन भी कराया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं