Breaking News

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया 11 एवं 12 फरवरी को शिवपुरी में

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया 11 एवं 12 फरवरी को शिवपुरी में



शिवपुरी, 09 फरवरी 2022/ खेल और युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया 11 एवं 12 फरवरी को शिवपुरी आएंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया 11 फरवरी को प्रातः 10 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। दोपहर 1 बजे शिवपुरी से ग्राम पिपरसमा में स्थानीय कार्यक्रम, अपराह्न 03.20 बजे ग्राम टोंगरा में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसी प्रकार 12 फरवरी को प्रातः 10 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री द्वारा फसल बीमा राशि वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं