Breaking News

मात्र एक रुपए में होगा ब्राह्मण समाज की कन्याओं का विवाह - राजेन्द्र पिपलौदा

मात्र एक रुपए में होगा ब्राह्मण समाज की कन्याओं का विवाह - राजेन्द्र पिपलौदा

प्रत्येक विवाहित जोड़े को राजेन्द्र पिपलौदा और राज रीयल स्टेट की ओर से 40 से 50 हजार का दिया जाएगा सामान



शिवपुरी। प्रतिवर्ष होने वाला ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन विगत दो वर्षों से कोरोना संक्रमण के चलते नहीं हो सका है, लेकिन इस बार विवाह सम्मेलन की तैयारियां बड़ी जोरों से चल रही हैं। खासबात यह है कि गांधी पार्क में आयोजित होने वाले इस विवाह सम्मेलन में वर और वधु पक्ष को मात्र 1-1 रुपए जमा कराकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा इसके अलावा उन्हें कोई भी पैसा जमा नहीं करना होगा।

सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्य राजेन्द्र पिपलौदा ने बताया कि 31 मई को गांधी पार्क में होने वाले नि:शुल्क विवाह सम्मेलन का रजिस्ट्रेशन 2 अप्रैल 2022 नवदुर्गा पर्व से प्रारंभ हो जाएगा जिसमें जिलेभर के ब्राह्मण समाज के बेटा और बेटियों की शादी कराई जाएगी। सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी के बंधन में बंधने वाले प्रत्येक वैवाहिक जोड़े को 40 हजार से 50 हजार तक गृहस्थी का सामान राजेन्द्र पिपलौदा और राजरीयल स्टेट डवलर्स के राजीव गुप्ता की ओर से प्रदान किया जाएगा। राजेन्द्र पिपलौदा ने बताया कि वर-वधु को शिवपुरी जिले का निवासी होना अनिवार्य है, वहीं विवाह संबंधी शासन के नियमों का भी पालन करना होगा। वर व वधू दोनों की उम्र 21 वर्ष या अधिक होना चाहिए जिनकी उम्र 21 वर्ष से कम होगी उनका रजिस्टे्रशन नहीं हो सकेगा। उम्र की जानकारी के लिए अंकसूची प्रस्तुत करना होगी। सम्मेलन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन पीएस होटल के पीछे न्यू शिव कॉलोनी पिपलौदा भवन में किए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए राजेन्द्र पिपलौदा 9893681949, कार्यकारी अध्यक्ष कमल उपाध्याय 9425143655 से संपर्क कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं