अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व सध्या पर 100 महिलाओं को पौधा, उपहार एवं प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित ।
अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व सध्या पर 100 महिलाओं को पौधा, उपहार एवं प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित ।
महिलाऐं अपनी सेहत पर ध्यान दें पौष्टिक आहार लें- अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती सिद्धि मिश्रा ।
शिवपुरी, 07 मार्च 2022/ महिलाओं को अपने खान पान में पौष्टिक भोजन लेने की बहुत आवश्यकता है। शहरी क्षेत्र की महिलाओं में भी अनिमिया की समस्या बहुत ज्यादा देखने को मिलती है इसीलिए अपनी सेहत पर महिलाओं को ध्यान देने की ज्यादा जरुरत है उक्त आशय की जानकारी अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर आयोजित महिला सम्मान सह संबाद समारोह कार्यकम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश श्रीमती सिद्धि मिश्रा द्वारा दी गई।
कार्यक्रम संयोजक रवि गोयल ने कहा कि हर साल 8 मार्च को दुनिया के तमाम देशों में महिला दिवस के मौके पर अनेक रोचक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इसी के तहत महिला दिवस के पूर्व संध्या पर महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण के लिए धरातल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के सम्मान के लिए साथ ही सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागृति लाने के उददेश्य से शक्तिशाली महिला संगठन, विट्रानिया न्यूट्रीशन फाउण्डेशन एवं अरिहन्त पैथोलोजी एवं अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर शिवपुरी ने संयुक्त रूप से मिलकर अरिहन्त पैथोलोजी के परिसर में स्थित हाॅल में कार्यक्रम आयोजित किया।
सीएमएचओ डॉ.पवन जैन ने कहा कि इस बार महिला दिवस की थीम एक स्थाई कल के लिए आज लैगिक समानता है देखने में आता है की महिलाओं में 100 मे से 60 महिलाए अनिमिया से ग्रसित है जो कि चिन्ताजन है क्योकि "सबसे बड़ी काया निरोगी काया" इस दिशा में हमको अपने खानपान की आदत में पौष्टिक भोजन को शामिल करना चाहिए और लोहे की कढ़ाई का प्रयोग करना चाहिए एवं सब्जियों को एवं चने को खानपान में शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डीपीओ देवेन्द्र सुन्दरयाल ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने और अपने अधिकारों से अनजान महिलाओं को जागरूक करने व उनके जीवन में सुधार करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है महिलाएं अधिकार अगर नही मिले तो उनको छीने ये आपका हक है।
कार्यक्रम मे डॉ.उमा जैन ने मासिक धर्म के बीच असामान्य रक्त स्राव का होना भी सरवाइकल केंसर का लक्षण हो सकता है इसके लिए मैदानी क्षेत्र में कार्य कर रही इन सभी महिलाओ को हम पूरे सप्ताह सर्वाइकल कैसर की स्क्रीनिंग एवं परामर्श फ्री में करेगें। 9 साल से लेकर 14 साल तक की बालिकाओं को इससे बचने का टीका उपलब्ध है।
कार्यक्रम में डॉ.दिलिप जैन ने कहा कि महिला दिवस को मनाने शुरुआत 1908 में एक मजदूर आंदोलन हुआ थाए। जिसमें बड़ी संख्या में कामकाजी महिलाएं शामिल हुई थीं। करीब 15 हजार महिलाओं ने न्यूयॉर्क की सड़कों पर मार्च करते हुए अपने अधिकारों को लेकर आवाज उठाई थी। अपने अधिकारों को लेकर इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की बुलंद आवाज तत्कालीन सरकार के कानों में पड़ी तो इसी वजह से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत हो गई।
कार्यक्रम में शिवपुरी जिले में उल्लेखनिय कार्य करने वाली 100 महिलालाअें को मुख्य अतिथि श्रीमती सिद्धि मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डॉ. पवन जैन, देवेन्द्र सुन्दिरयाल, डॉ. दिलिप जैन , रवि गोयल एवं डॉ. उमा जैन ने संयुक्त रुप से एक पौधे का गमला, उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर मातृ शक्ति को नमन किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती हेमलता चौधरी ने किया एवं आभार व्यक्त रवि गोयल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शक्तिशाली महिला संगठन की पूरी टीम, डॉ.पवन जैन, देवेन्द्र सुन्दरियाल, अरिहन्त पैथोलाॅजी का पूरा स्टाफ, सुपेाषण सखी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा एवं सहायिकाओं ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं