शिवपुरी में ध्वजारोहण व प्रभातफेरी के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
शिवपुरी में ध्वजारोहण व प्रभातफेरी के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
भाजपा के मंडल स्तर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण
भाजपा नगर मंडल एवं पुरानी शिवपुरी मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
शिवपुरी ब्यूरो । भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस बुधवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। जिले सहित मंडल स्तर पर ध्वजारोहण कर प्रभातफेरी निकाली गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं।
आज शिवपुरी जिले सहित सभी मंडलों में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। सुबह नौ बजे माधव चौक से लेकर कम्युनिटी हॉल तक प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी वंदे मातरम..., भारत माता की जय..., भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद... आदि जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कम्युनिटी हॉल में हुए कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा उपस्थित थें ।
भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय व राजमाता विजयाराजे सिंधिया के चित्र का पूजन किया। प्रातः 10 बजे विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण हुआ। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी पार्टी की टोपी लगाकर एवं दुपट्टा पहनकर शामिल हुए।
भाजपा नगर मंडल एवं पुरानी शिवपुरी मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
शिवपुरी में भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष विपुल जैमनी और पुरानी शिवपुरी मण्डल के अध्यक्ष केपी परमार के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण विशेष रूप से उपस्थित हुए और माधव चौक चौराहे से रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे ।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हम सौभाग्यशाली है कि आज हम पार्टी का 42वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। देशभक्ति व भाजपा एक दूसरे के पर्यायवाची शब्द है। भाजपा का कोई एजेंडा नहीं है भाजपा जो कहती है वह करती है। हम उस दल के कार्यकर्ता हैं जिसने आजादी व देश के लिए बलिदान दिया। हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिसके लिए देश प्रथम है।

कोई टिप्पणी नहीं