Breaking News

कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया की मेहनत रंग लाई

कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया की मेहनत रंग लाई

शिवपुरी में बनेगी भाजपा की नगर सरकर, 39 में से 22 पार्षद जीते

कांग्रेस 10 पर सिमटी और 7 पार्षद निर्दलीय, नप के चुनावों में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन 




शिवपुरी ब्यूरो। नगर पालिका शिवपुरी में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। भाजपा को 39 सदस्यीय सदन में बहुमत प्राप्त करने के लिए 20 वार्डों में विजय श्री पाना था। लेकिन भाजपा उम्मीदवार 22 वार्डों मेें चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। दो वार्डों में भाजपा के बागी उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। जबकि कांग्रेस सिर्फ 10 वार्डोंं में सिमट गई है। यदि वह जीते गए सभी 7 निर्दलीय पार्षदों को भी अपने पाले में खींच लेती है तो भी कांग्रेस स्पष्ट बहुमत से काफी दूर रहेगी। इसलिए यह तो तय लग रहा है कि इस बार नगर पालिका शिवपुरी में भाजपा का अध्यक्ष बनेगा। कांग्रेस की राह इसलिए भी मुश्किल है, क्योंकि अध्यक्ष पद के उसके सभी दावेदार चुनाव हार गए हैं। वार्ड क्रमांक 9 से पूर्व नपा उपाध्यक्ष एपीएस चौहान की पत्नी पीताम्बरा चौहान, वार्ड क्रमांक 10 से पूर्व नपा उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा की पत्नी बबीता शर्मा और वार्ड क्रमांक 7 से पूर्व नपा अध्यक्ष गणेशीलाल जैन की पुत्री इंदू जैन चुनाव हार गई हैं।

नगर पालिका शिवपुरी के चुनाव में स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की मेहनत रंग लाई है। लगातार 5 दिन तक भाजपा की जीत के लिए श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया  ने शिवपुरी में कैंप किया। जिसके परिणाम स्वरूप आज घोषित हुए नगर पालिका शिवपुरी के पार्षद पद के चुनावों में भाजपा के 39 में से 22 पार्षद जीतने में सफल रहे हैं। भाजपा ने काफी लंबे समय के बाद नगर पालिका शिवपुरी में स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है। कांग्रेस के सिर्फ 10 पार्षद ही विजयी हो सके हैं। जबकि 7 निर्दलीय पार्षद जीतकर नगर पालिका में पहुंचे हैं। मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने जीत के लिए सभी पार्षदों को शुभकामनाएं दीं और नगर विकास में जुट जाने का आव्हान किया। मतगणना आज सुबह 9 बजे साईंस कॉलेज शिवपुरी में प्रारंभ हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना की गई और इसके बाद साढ़े 9 बजे से ईव्हीएम खोली गईं। प्रांरभ में मतगणना काफी धीमी गति से चली। सुबह साढ़े 10 बजे से रूझान आना शुरू हो गर्ए। प्रथम दौर की मतगणना होने के बाद ऐसा लग रहा था कि भाजपा को नगर पालिका शिवपुरी में बहुमत नहीं मिल पाएगा। 

भाजपा के तीन बागी उम्मीदवार विजयी हुए 

नगर पालिका परिषद शिवपुरी के चुनाव में भाजपा को 22 सीटें मिलीं। वहीं उसके दो बागी उम्मीदवार भी चुनाव जीतने में सफल रहे। वार्ड क्रमांक 21 से भाजपा के बागी उम्मीदवार रघुराज सिंह गुर्जर उर्फ राजू गुर्जर और वार्ड क्रमांक 37 से गौरव सिंघल तथा वार्ड क्रमांक 35 से मट्टू खटीक चुनाव में विजयी रहे। 

भाजपा के सबसे अधिक मतों से जीतने वाले तीन उम्मीदवार

वार्ड क्रमांक 33 से भाजपा उम्मीदवार रवीना इस्माइन खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 1082 मतों के अंतर से पराजित किया। वार्ड क्रमांंक 20 से भाजपा उम्मीदवार विजय विंदास 1067 मतों से विजयी रहे। जबकि वार्ड क्रमांक 3 से दीप्ति भानू दुबे ने 850 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को पराजित किया। इसके  दिप्ती भानू दुबे विजय होने के बाद सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अम्मा महाराज के चित्र पर पुष्प माला अर्पित उन्हें नमन किया तथा श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया के गगन भेदी नारे लगाए साथ ही मिठाईयां वितरित की। 

श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद 

नगर पालिका शिवपुरी के चुनाव में सफलता मिलने के बाद स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार की मंत्री  यशोधरा राजे सिंधिया ने जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्विट में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि करिश्माई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मप्र नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा ने कई ऐतिहासिक जीतें दर्ज की हैं। शिवपुरी में ऐतिहासिक विजय दिलाने में मेरा साथ निभाने के लिए सभी साथी कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद। 

शिवपुरी नगर पालिका चुनाव परिणाम

-कुल पार्षद 39 - भाजपा 22, कांगे्रेस 10, निर्दलीय 7 

1 - अमरजीत शर्मा , भाजपा

2 - ललित सेन , कांग्रेस

3 - दीप्ति भानु दुबे , भाजपा

4 - संजय गुप्ता, कांग्रेस

5 - ओमप्रकाश जैन , भाजपा

6 -मोनिका सीटू , कांग्रेस

7 - अरविंद ठाकुर, निर्दलीय

8 - प्रदीप शर्मा, भाजपा

9- रितु जैन, भाजपा

10 - प्रतिभा शर्मा, भाजपा

11 - नीलम बघेल भाजपा

12 - सरोज धाकड़ भाजपा

13 - मीना शाक्य, भाजपा

14 - सुधीर प्रताप आर्य , भाजपा

15 - ममता धाकड़, कांग्रेस

16 - मक्खन आदिवासी, कांग्रेस

17 - राजा यादव, भाजपा

18 - रीना कुलदीप, भाजपा

19 - राम सिंह , भाजपा

20 - विजय शर्मा , भाजपा

21 - राजू गुर्जर , निर्दलीय

22 - मोनिका राठौर, भाजपा

23 - बबलू खान निर्दलीय

24 - आरिफ कांग्रेस

25 - गायत्री शर्मा बीजेपी

26 - सरोज रामजी व्यास

27 - सुमन राजू बाथम, निर्दलीय

28 - ताराचंद्र राठौर, भाजपा

29 - मीना बाथम, भाजपा

30 - कमल किशन शाक्य, कांग्रेस

31 - मीना शर्मा, भाजपा

32 - गोमती जाटव, कॉंग्रेस

33 - रवीना बेगम, भाजपा

34 - शशि शर्मा, कांग्रेस

35 - मट्टू खटीक, निर्दलीय

36 - महेश गुर्जर, कांग्रेस

37 - गौरब सिंघल , निर्दलीय

38 - वेदांश सविता, भाजपा

39 - कृष्णा दिनेश नागर निर्दलीय

कोई टिप्पणी नहीं