भाजपा नेता एवं समाजसेवी अमित भार्गव के शिवपुरी पी जी कॉलेज में जनभागीदारी अध्यक्ष बनने पर सामाजिक संगठन एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने किया भव्य स्वागत
भाजपा नेता एवं समाजसेवी अमित भार्गव के शिवपुरी पी जी कॉलेज में जनभागीदारी अध्यक्ष बनने पर सामाजिक संगठन एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने किया भव्य स्वागत
शिवपुरी। श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नवनियुक्त जनभागीदारी अध्यक्ष अमित भार्गव का आज सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आज स्वागत एवं सम्मान का आयोजन किया गया।
कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया एवं भारतीय जनता पार्टी संगठन के द्धारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय मंत्री अमित भार्गव को विगत 3 नवंबर को श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी का जन भागीदारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया जिस पर आज न्यू ब्लॉक डॉ शांता क्लीनिक पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ शैलेंद्र गुप्ता एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने मिलकर सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस सम्मान समारोह में सभी ने शिवपुरी स्थानीय विधायक कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम एवं भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया जिसने एक समर्पित भाजपा कार्यकर्ता को जनभागीदारी अध्यक्ष बनाया। इस सम्मान कार्यक्रम में चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राजेंद्र गुप्ता, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉक्टर शैलेंद्र गुप्ता, समाजसेवी नंदकिशोर राठी, संजय लुणावत, हेमन्त ओझा, मुकेश जैन, संजय सांड, राजेश गोयल, अजय सांखला, राजेश वर्मा, अमित गुप्ता, राहुल गंगवाल, डॉ. अंजू गुप्ता सदस्य उपभोक्ता फोरम, रचना गोयल, एडवोकेट संजीव बिलगैया, अमित गुप्ता, राजेश गोस्वामी, प्रदीप सांखला, राजेश कोचेटा, डॉ. राकेश राठौर, जितेंद्र राठौर, यशवंत भार्गव आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं