Breaking News

कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन आज

कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन आज 

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्य कर धूमधाम से मनाया जाएगा 

शहर भर में जगह जगह होंगे अनेकों कार्यक्रम



शिवपुरी ब्यूरो- विकास की मसीहा अम्मा महाराज की राजनीतिक विरासत को संभालने वाली शिवपुरी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन आज बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा । शहर में अनेकों स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन को सेवा कार्य के रूप में मनाया जाएगा । 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा जिसके तहत कार्यकर्ताओं द्वारा कई जगह पर सब्जी पूड़ी का वितरण किया जाएगा एवं विभिन्न स्थानों पर धार्मिक,सांस्कृतिक आयोजन,भोजन - मिष्ठान वितरण के कार्यक्रम किए जायेंगे ।

•  प्रमुख कार्यक्रम निम्न प्रकार है -

1. सर्वप्रथम सुबह 8 बजे माधव चौक चौराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा जी  के द्वारा पूड़ी - सब्जी वितरण।

2. सुबह 8 बजे मंशापूर्ण मंदिर पर श्री संजय गौतम जी,अमरदीप शर्मा जी के द्वारा शिवाषेक किया जायेगा।

2. सुबह 8:30 बजे पार्षद तारा राठौर जी योगेश शर्मा, राजेश गोस्वामी  के द्वारा स्थानीय परशुराम चौराहा फिजिकल पर पूड़ी-सब्जी वितरण।

3. सुबह 9 बजे दुर्गादास राठौर चौराहा फतेहपुर पर भाजपा नगर मंडल शिवपुरी द्वारा पूड़ी-सब्जी वितरण।

4. सुबह 9 बजे भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल द्वारा झांसी तिराहा पर पूड़ी सब्जी वितरण।

5. सुबह 9 बजे ग्वालियर बायपास चौराहे पर जनभागीदारी अध्यक्ष डॉ रश्मि गुप्ता जी के द्वारा सरबत वितरण एवं 5 बजे पूड़ी सब्जी वितरण किया जायेगा।

6. सुबह 8:30 बजे पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष श्री भानू दुबे जी द्वारा कमलागंज सब्जी मंडी पर पूड़ी सब्जी वितरण।

7. सुबह 11:30 श्री तेजमल सांखला जी द्वारा अस्पताल चौराहे पर पूड़ी सब्जी वितरण।

8. सुबह 9 बजे श्री अजीत ठाकुर जी द्वारा स्थानीय हनुमान मंदिर माधव चौक चौराहे पर निराश्रितों को भोजन वितरण।

9. शाम 6 बजे पार्षद श्री गौरव सिंघल जी द्वारा माधव चौक चौराहे पर पूड़ी सब्जी वितरण।

10. शाम 5:00 बजे बलवीर यादव गब्बर परिहार सुरेंद्र रजक विनोद राठौर द्वारा  सुभाषपार्क पुरानी शिवपुरी पर पूरी सब्जी वितरण किया जाएगा

11. सुबह 9:00 बजे नगर मंडल उपाध्यक्ष मुकेश बाथम जी महामंत्री सुरेंद्र शाक्य द्वारा पुलिस समाज के काली माता मंदिर पर फल वितरण किया जाएगा

12. शाम 5:00 बजे कस्टम गेट खाराकुआ हनुमान जी के मंदिर पर सुंदरकांड का आयोजन श्रीमती कंचन शर्मा द्वारा किया जाएगा

13. शाम को 7:00 बजे माधव चौक चौराहे पर भक्त भजन संध्या का कार्यक्रम किया जाएगा एवं आतिशबाजी चलाई जाएगी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा जी के द्वारा

14. जनभागीदारी अध्यक्ष अमित भार्गव द्वारा शाम 6 बजे चौराहे पर मिष्ठान वितरण 

15. शिव सेवा संस्थान द्वारा शिवपुरी अस्पताल में सुबह 9 बजे महा रुद्राभिषेक किया जाएगा

16. फतेहपुर चौराहे पर शाम 6 बजे समाजसेवी विनोद शास्त्री द्वारा पूड़ी सब्जी वितरण 

17 . अपना घर आश्रम पर बांसखेड़ी पर प्रुभजियो को के पी परमार विपुल जेमिनी गिर्राज शर्मा रितेश जैन द्वारा भोजन कराएंगे ।


कोई टिप्पणी नहीं