Breaking News

शिवपुरी जिले के भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पीएम फंड में करेंगे योगदान--भाजपा जिलाध्यक्ष बाथम

शिवपुरी जिले के भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पीएम फंड में करेंगे योगदान--भाजपा जिलाध्यक्ष बाथम

            
शिवपुरी ब्यूरो - श्री जेपी नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि, पीएम केयर फंड में अपना योगदान अवश्य दें ।हमारा छोटा सा सहयोग बहुत बड़ा योगदान कर सकता है ।उन्होंने प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता से यह निवेदन किया है कि प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम ₹100 का योगदान पीएम केयर फंड में आवश्यक रूप से करें और प्रत्येक कार्यकर्ता 10 अन्य लोगों को भी योगदान करने के लिए प्रेरित करें।
          भाजपा जिलाध्यक्ष  राजू बाथम ने जिले में
निवासरत सभी प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों, सभी विधायक व पूर्व विधायकों, पूर्व संगठन मंत्री जी, पूर्व समस्त जिला अध्यक्ष जी एवं शिवपुरी जिले के समस्त जिला पदाधिकारियों, सभी मोर्चों के पदाधिकारियों, सभी मंडल अध्यक्षों, सभी प्रकोष्ठ और प्रकल्प के पदाधिकारियों, सभी पार्षदों, एवं सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि,  हमारे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, श्री जेपी नड्डा जी, के द्वारा किए गए आग्रह के अनुसार शीघ्र माननीय पीएम केयर फंड में प्रत्येक कार्यकर्ता अपना योगदान ₹100 का अवश्य देवें,साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, की अपेक्षा के अनुसार प्रत्येक कार्यकर्ता अपने प्रयासों से 10 अन्य लोगों को भी योगदान करने हेतु प्रेरित करने की कृपा करें।
       जिलाध्यक्ष श्री बाथम ने सभी मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया है कि अपने अपने मंडलों के अंतर्गत निवासरत समस्त पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं के द्वारा पीएम केयर फंड में उपरोक्त अनुसार राशि जमा कर दी गई है यह सुनिश्चित करें और किन-किन कार्यकर्ताओं के प्रयासों से कितने- कितने लोगों के द्वारा पीएम केयर फंड में ₹100 जमा कराए गए हैं उसकी भी सूची मंडलों की शीघ्र तैयार करके प्रेषित करने की कृपा करें जिससे प्रदेश कार्यालय भोपाल की ओर जानकारी शिवपुरी जिले की शीघ्र प्रेषित की जा सके।

भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी

कोई टिप्पणी नहीं