Breaking News

शिवपुरी नगर पालिका द्वारा गौ रोटी बैंक की शुरुआत

शिवपुरी नगर पालिका द्वारा गौ रोटी बैंक की शुरुआत

राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती और रमेश खटीक ने चलित गौ रोटी बैंक को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना



शिवपुरी, 12 जनवरी 2022/ शिवपुरी नगर पालिका द्वारा गौ रोटी बैंक की शुरुआत की गई है। इसके तहत चलित वाहन शुरू किया गया है जो शहर में घूमेगा। अलग-अलग वार्डों में जाकर गायों के लिए रोटी एकत्रित करने का काम करेगा। इसमें आप  सभी शहरवासी अपना योगदान दे सकते हैं। अपने घर की पहली रोटी गाय के लिए निकाल सकते हैं।

शिवपुरी नगर पालिका सीएमओ ने बताया कि कई घरों में पहली रोटी गाय के लिए निकाली जाती है और कई बार आसपास गाय उपलब्ध नहीं होती हैं। इसलिए चलित वाहन की शुरुआत की गई है जिसमें इच्छुक व्यक्ति रोटी दान दे सकता है। पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री प्रहलाद भारती और श्री रमेश खटीक ने बुधवार को चलित गौ रोटी बैंक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह, सीएमओ नगरपालिका श्री शैलेश अवस्थी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं