Breaking News

शिवपुरी विधानसभा के गांव टोंगरा की स्व सहायता समूह की महिलाओं से श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने की चर्चा

शिवपुरी विधानसभा के गांव टोंगरा की स्व सहायता समूह की महिलाओं से श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने की चर्चा

गांव टोंगरा में बनें नवीन सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण 




शिवपुरी ब्यूरो- कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने सामुदायिक भवन के लोकार्पण के साथ ही टोंगरा गांव के स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। ग्राम टोंगरा में समूह से लगभग 85 महिलाएं जुड़ी हैं। महिलाओं ने गांव में दी गई सुविधाओं के लिए मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया का धन्यवाद किया। समूह की महिलाओं की मांग पर मानस भवन और शांति धाम बनाने की स्वीकृति दी।

 गांव की महिलाओं ने राशन वितरण की शिकायत करते हुए बताया कि यहां राशन विक्रेता द्वारा गरीब परिवारों को राशन वितरण नहीं किया गया है।इस पर कलेक्टर और फ़ूड विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित एसडीएम ने बताया कि इस राशन विक्रेता के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन से जो अनाज प्राप्त होता है उसे समय पर गरीब परिवारों में वितरित करें। उन्होंने समूह की महिलाओं का हालचाल जाना और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। ग्राम की महिलाएं भी सशक्त बनें।




कोई टिप्पणी नहीं