Breaking News

शिवपुरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा

शिवपुरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा 

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने फायनल रिहर्सल देखी 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा रैली 




शिवपुरी ब्यूरो । स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित होगा। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ध्वजारोहण करेंगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ आयोजित होगा। आयोजन के लिये की जा रही तैयारियों का कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक रघुवंश भदोरिया ने रविवार को पुलिस परेड ग्राउंड पहुँचकर निरीक्षण किया और फायनल रिहर्सल भी की गई। 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा रैली 

सम्पूर्ण देश में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली को पुलिस परेड ग्राउंड से रवाना किया गया। तिरंगा हाथ में लेकर रैली में शामिल लोगों ने देशभक्ति का संदेश दिया और सभी को इस अभियान में अपनी भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।

कोई टिप्पणी नहीं