Breaking News

शिवपुरी से निकले पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान: भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम,विधायक देवेंद्र जैन,जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा सहित भाजपाईयों ने किया भव्य स्वागत

शिवपुरी से निकले पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान: भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम,विधायक देवेंद्र जैन,जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा सहित भाजपाईयों ने किया भव्य स्वागत



शिवपुरी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला आज शिवपुरी से गुजराने पर 18 वीं बटालियन पर पूर्व सीएम का शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन और भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, पोहरी के पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता हरवीर सिंह रघुवंशी सहित कई भाजपाइयों ने स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कुछ देर 18वीं बटालियन पर रुक कर सभी से चर्चा की थी। इसके बाद सीएम शहर से न होते हुए बायपास होते हुए भोपाल की ओर रवाना हुए जहां उनका बदरवास में भी उनका स्वागत किया गया।

जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान मुरैना में भाजपा नेता मनोज पाल यादव के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर सड़क मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान उनका काफिला शिवपुरी से होकर गुजरा था। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के शिवपुरी से होकर गुजरने की सूचना कम ही लोगों को लग सकी थी।

कोई टिप्पणी नहीं